स्वादड़ी पंचायत में दीपसिंह ने संभाला प्रशासक का कार्यभार, ग्रामीणों ने किया स्वागत #rajsamandnews
राजसमंद जिले में देवगढ़ के स्वादड़ी ग्राम पंचायत में उप सरपंच दीपसिंह रावत ने प्रशासक का कार्यभार सोमवार को ग्रहण कर लिया। पूर्व सरपंच मीठूसिंह रावत के नेतृत्व में ग्रामवासियों द्वारा नवनियुक्त प्रशासक दीपसिंह का पगड़ी व इकलाई पहनाकर अभिनंदन किया। ज्वाइनिंग के बाद प्रशासक दीपसिंह ने कहा कि सभी ग्रामवासियों को साथ लेकर काम करेंगे। विकास कार्य हो या आमजन से जुड़ी की कोई समस्या, उसका तत्परता से निस्तारण करने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान बड़ी तादाद में ग्रामवासी मौजूद थे।