खान सर को लेकर एक मुस्लिम युवती के कथित बयान का वीडियो/दावा तेजी से चर्चा में है,इसमें आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ हिंदू छात्राओं से राखी बंधवाने के बाद उनके मोबाइल नंबर कथित तौर पर दूसरे लोगों तक पहुंचाए गए......!
लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल है,क्या यह आरोप सच है या सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा एक अपुष्ट दावा? खान सर के राखी कार्यक्रम की तस्वीरें और खबरें जरूर सामने आई हैं.......!
2025 में पटना में 15 हजार से अधिक छात्राओं द्वारा उन्हें राखी बांधने की बात खुद खान सर ने साझा की थी और इसे उन्होंने जाति-धर्म से ऊपर इंसानी रिश्ते का उदाहरण बताया था......!
ऐसे में अगर किसी छात्रा ने वास्तव में नंबर साझा करने या किसी अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है,तो आरोप लगाने वाली युवती का पूरा बयान, मूल वीडियो,तारीख,स्थान और उपलब्ध सबूत सामने आने चाहिए......!
किसी भी शिक्षक या संस्था पर गंभीर आरोप हों तो न तो बिना जांच के उसे सच मानना चाहिए और न ही शिकायत को सिर्फ इसलिए खारिज कर देना चाहिए कि सामने वाला व्यक्ति लोकप्रिय है.....!
अगर आरोप झूठा है तो उसका खंडन और सबूत सामने आएं...!
#KhanSir #Patna