नबीनगर: कर्मा गांव से पुलिस ने चोरी की गई एक मोटरसाइकिल को लावारिस हालत में किया बरामद
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कर्मा गांव से लावारिस हालत में चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार की अपराह्न 3 बजे बताया कि बरामद मोटरसाइकिल की प्राथमिकी माली थाना में 8 अगस्त 2024 को दर्ज कराई गई थी. जिसका कांड संख्या 152 /24 है. बाइक बरामद कर थाना में रखा गया है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.