नबीनगर: नबीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने नबीनगर में किया 30 बेड का रेफरल अस्पताल का शिलान्यास
नबीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने नबीनगर में 30 बेड का रेफरल अस्पताल का शनिवार को शिलान्यास किया है. उन्होंने बताया कि बीआईएमसीएल के द्वारा 12 करोड़ 91 लाख रुपया की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा. इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष जगन यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे.