शाहपुरा: शहपुरा थाना प्रभारी ने पुलिस बल को शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर सख्त जुर्माना लगाने के निर्देश दिए
शाहपुरा थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने गुरुवार शाम 7:00 बजे पुलिस वालों को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई अभियान चलाया जाए। यदि कोई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलती मिलता है तो उस पर नियम अनुसार कारवाई कर जुर्माना लगाए जिससे कि सड़क हादसों को रोका जा सके और सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके।