हुज़ूर: भोपाल की हबीबगंज पुलिस ने जालसाजी कर ₹60 लाख रुपए ठगने वाले एक निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ की FIR दर्ज
Huzur, Bhopal | Jun 15, 2024 भोपाल की हबीबगंज पुलिस ने जालसाजी कर 60लाख रुपए ठगने वाले एक निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ केस दर्ज किया है। अरोपी चिट फंड कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर दो महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देता था। अब तक पुलिस की जांच में यह साफ होचुका है कि आरोपी ने 6 लोगों से लाखों रुपयों की ठगी की है जिसमें एक वेज्ञानिक भी शामिल हैं|