हुज़ूर: भोपाल के चार इमली स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में नीब करोरी बाबा की हुई स्थापना
Huzur, Bhopal | Jun 15, 2024 भोपाल के चार इमली स्थित मेंहदीपुर बालाजी मंदिर में नीब करौरी बाबा की प्रतिमा की स्थापना कार्यक्रम धूमधाम से आज आयोजित किया गया। प्रतिमा की स्थापना शुभ मुहुर्त में सुबह 10 प्रारंभ हुई। जिसमें सबसे पहले प्रतिमा का अभिषेक किया गया। इसके बाद पूजन और आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन मंडली द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई ।