हुज़ूर: भोपाल के 6 नंबर हॉकर्स कॉर्नर स्थित 4 रेस्टोरेंट खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सील कर दिए।
Huzur, Bhopal | Jun 14, 2024 भोपाल के 6 नंबर हॉकर्स कॉर्नर स्थित 4 रेस्टोरेंट खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सील कर दिए। यहां पर गंदगी के बीच पाव-भाजी, जलेबी, चीला आदि बन रहे थे। जब फूड इंस्पेक्टर निरीक्षण करने पहुंचे तो कॉकरोच भी मिले। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट मित्रम में कॉकरोच की उपस्थिति और गंदगी में भोजन का निर्माण और विक्रय होना पाया गया।