हुज़ूर: भोपाल के लिंक रोड नंबर 1पर बाइक चलाते हुए रील बनाने के दौरान एक युवक की हुई मौत,दो दोस्त हुए घायल
Huzur, Bhopal | Jun 15, 2024 भोपाल में रील बनाने के दौरान बाइक समेत गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वह आज अपने 2 दोस्तों के साथ शहर के लिंक रोड पर बाइक चलाते हुए रील बना रहा था। तभी उसकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया। युवक का सिर डिवाइडर से टकराने से उसकी मौके परही मौत हो गई। जबकि गाड़ी पर साथ बैठे 2 दोस्त घायल हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है|