गिरिडीह: विधायक सुदीब्य कुमार सोनू को मंत्री बनाए जाने पर झामुमो कार्यालय में खुशियां मनाई गईं
गिरीडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू को मंत्री बनाए जाने की खुशी बस स्टैंड रोड स्थित झामुमो कार्यालय में गुरुवार को 1 बजे जोरदार रूप से मनाई गई। इस दौरान होली और दीपावली का एक साथ नजारा देखने को मिला। जेएमएम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाइयां दी। वहीं मौके पर आतिशबाजी भी की गई।बता दें कि हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनट का विस्तार हो गया है।