ऑनलाइन प्रवचन की आड़ में बीटेक युवतियों को फंसाता था 'बाबा', नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप
यूपी के मथुरा-गोवर्धन में पुलिस ने एक युवा साधु अभिषेक मिश्रा को पकड़ा है। यह साधु ऑनलाइन प्रवचन के बहाने बी.टेक. पास युवतियों को फँसाता था। नशीला पदार्थ देकर उनके साथ दुष्कर्म करता था और उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था।
छतीसगढ़ की एक युवती 15 मई को यहाँ आई थी उसको प्रसाद के नाम पर जहरीला दूध पिलाया, बेहोशी के बाद दुष्कर्म किया फिर वीडियो कॉल के माध्यम से 5 लाख की रंगदारी मांगी थी। बाबा ज्यादातर बीटेक करने के बाद अच्छा पैसा कमा रही लड़कियों को ही टारगेट करता था।
पुलिस ने इस बाबा के पास से 2 युवती और एक बच्चे को रेस्क्यू किया है।
#Mathura #Govardhan #CrimeNews #FakeBaba #UPPolice #WomenSafety #Blackmailing #CyberCrime #BreakingNews #UttarPradesh