जमीन बंटवारे के विवाद में महिला-युवक पर हमलाः डेढ़गांवा में लाठी-डंडे और ईंट से मारपीट, मुकदमा दर्ज
#रेवतीपुर के थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव में सोमवार सुबह जमीन के बंटवारे को लेकर पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद कई लोगों ने एक विवाहिता पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
घटना के बादगांव में कुछ देर के लिए अफस-तफरी का
: माहौल बन गया। डेढ़गांवा निवासी पूनम यादव पत्नी अजय यादव ने रेवतीपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह वह अपने घर पर घरेलू कामकाज कर रही थीं।
इसी दौरान जमीन के बंटवारे को लेकर उनके पट्टीदार धर्मराज यादव पुत्र काबर यादव, आदर्श यादव पुत्र धर्मराज यादव, ब्रिजेश यादव, सनोज यादव और मनोज यादव पुत्र शिवमूनी यादव गोलबंद होकर लाठी-डंडे से लैस होकर वहां पहुंच गए।
आरोप है कि जमीन के बंटवारे को लेकर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और सभी आरोपियों ने पूनम यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों से हमला किए जाने के दौरान महिला ने बचाव के लिए शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर कृष्णा यादव पुत्र खड़क यादव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया।
आरोप है कि हमलावरों ने कृष्णा यादव को भी नहीं बख्शा और लाठी-डंडे तथा ईंट से हमला कर घायल कर दिया।
पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले
गए। घटना से भयभीत पूनम यादव ने रेवतीपुर थाने
पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। #GhazipurNews