अररिया: बसों का टैक्स 50 से बढ़ाकर 100 रुपये करने पर किरानी भड़के, सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल
Araria, Araria | Aug 20, 2026 अररिया बस स्टैंड में नगर परिषद की ओर से बसों से वसूले जाने वाले टैक्स में बढ़ोतरी किए जाने को लेकर स्टैंड किरानी संघ में आक्रोश है। गुरुवार को संघ के सदस्यों ने बैठक कर बढ़े हुए टैक्स के विरोध में प्रदर्शन किया। किरानियों ने टैक्स दोगुना किए जाने के साथ ही बस स्टैंड में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया।