कोरबा: जिले के हरदीबाजार क्षेत्र में कोयला खदान विस्तार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार सुबह एसईसीएल प्रबंधन द्वारा अधिग्रहित क्षेत्र में पुराने शासकीय अस्पताल, पटवारी भवन और छात्रावास भवन को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
ग्रामीणों ने एसईसीएल की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। कोयला खदान विस्तार के लिए की जा रही कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में विरोध का माहौल बना हुआ है।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों की आपत्तियों और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन क्या कदम उठाते हैं।
#korba #hardibazar #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #viral
Korba, Korba | Sep 18, 2026