मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में बड़ा हादसा हुआ है। देर रात इलाके में भारी बारिश हुई थी। बारिश की वजह से उफनते नाले में एक कार बह गई। कार में सवार आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटनास्थल पर कलेक्टर-एसपी पहुंचे हैं। वहीं, हादसे को लेकर लोगों में नाराजगी है।
जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के पास बीती रात मूसलधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के बीच पानी के तेज बहाव में एक कार नाले में बह गई। हादसे में कार सवार 3 बच्चों, 3 पुरुषों और 2 महिलाओं सहित कुल 8 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
#MadhyaPradeshNews #AgarMalwa
Korba, Korba | Sep 19, 2026