साउथ सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस और कमल हासन की बेटी श्रुति हासन अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ तक वह खुलकर अपनी बात रखती हैं। अब 40 साल की श्रुति ने पीरियड्स के दौरान होने वाले असहनीय दर्द पर बात की है। उन्होंने महीने के उन दिनों में महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं पर भी बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि PCOS की वजह से उन्हें लंबे समय से दर्दनाक पीरियड्स का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पुरुष इस बात को नहीं समझते, उन्होंने हजारों बार प्रार्थना की है कि पुरुषों को भी पीरियड्स हों, ताकि वह 'पीरियड हॉलिडे' को काम का हिस्सा बनाने की जरूरत समझ सकें।
Korba, Korba | Sep 19, 2026