सिंघेश्वर: सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ; मृतक की पत्नी को दी अनुग्रह राशि
सड़क हादसे में पति को खोने वाली कृष्णा देवी को प्रशासन ने चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। दुलार गांव निवासी 50 वर्षीय कृष्णदेव यादव की 17 जून को बूढ़ावे मोड़ के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई थी। जांच और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीओ नवीन कुमार सिंह ने आपदा मद से मुआवजे की राशि का भुगतान किया।