मुज़फ्फरनगर के दाल, चावल और अन्य खाद्य वस्तुएं बेचने वाले कारोबारियों ने तीन साल के भीतर सरकार को लाखों रुपए का चूना लगाया। इस घोटाले का खुलासा जीएसटी पोर्टल पर किए गए व्यापार के आंकड़ों में भारी अंतर से हुआ। जानकारी के अनुसार, इन कारोबारियों ने अपने व्यापार के आंकड़ों में हेरफेर करके मंडी शुल्क से बचने की कोशिश की थी।