आनंदपुरी: कौबा बाई पास पर नाले की खाई में गिरा ट्रैक्टर, ग्रामीणों ने नीचे दबे बच्चे को बचाया
कोबा बाईपास पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पाट नाले की खाई में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर के नीचे एक बच्चा दब गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और ट्रैक्टर के नीचे दबे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।