लक्ष्मणगढ़: स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर रोक को लेकर जूली ने सरकार पर किया तीखा हमला
स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर रोक को लेकर जूली का सरकार पर तीखा हमला जयपुर कांग्रेस वार रूम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकारी स्कूलों में मीडिया के प्रवेश पर रोक को लेकर सरकार पर निशाना साधा। जूली ने कहा— “हम जाएंगे, हमारे साथ चलो, किसी में हिम्मत है तो रोककर दिखाए।” उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल किसी सरकार की नहीं, बल्कि जनता की संपत्ति हैं।