आज़मगढ़: आयकर विभाग कार्यालय पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने पर जताया विरोध
प्रांतीय पत्र एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशन पर आजमगढ़ कांग्रेस द्वारा आयकर विभाग कार्यालय आजमगढ़ पर जिला उपाध्यक्ष बेलाल अहमद बेग की अध्यक्षता में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान काँग्रेसियों ने सरकार पर जमकर हमला भी बोला।