आज़मगढ़: मुबारकपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत व दूसरा हुआ घायल
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर निवासी एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि अन्य एक व्यक्ति बुरी तरीके से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का आजमगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मुबारकपुर से काम के सिलसिले में बम्हौर निवासी 26 वर्षीय शिव प्रकाश यादव और 40 वर्षीय श्याम्धार यादव आजमगढ़ शहर की तरफ जा रहे थे तभी चार पहिया वाहन चालक ने टक्कर मार दी।