आज़मगढ़: SP ने 6 थाना के प्रभारियों में किया बदलाव, अतरौलिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर, अन्य 2 निरीक्षकों व 22 SI को मिली नई तैनाती
सोमवार को एक बार फिर SP अनुराग आर्य ने फेरबदल किया है। जिसमें 6 थाना के प्रभारियों में बदलाव हुआ। अतरौलिया के थाना प्रभारी SI सविंद्र राय को लाइन हाजिर किया गया है जबकि दुबारा जनपद में आए निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से देवगांव का थाना प्रभारी बना कर भेजा गया है। देवगांव के थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा को महाराजगंज प्रभारी बनाया गया।