आज़मगढ़: ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में विकास भवन के सामने किया प्रदर्शन
आजमगढ़ में आन लाइन उपस्थिति व्यवस्था का पूरजोर विरोध दर्ज कराते हुए उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को विकास भवन के परिसर में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 22 ब्लाक से भारी संख्या में जुटे सफाई कर्मचारियों ने आन लाइन हाजिरी बंद करो आदि नारेबाजी से विकास भवन गूंज उठा।