आज़मगढ़: हीरापट्टी में महिला से दिनदहाड़े बाइकसवार बदमाशों ने ₹2.5लाख कीमत की सोने की चेन व बाली को छीनकर फरार, CCTV में कैद घटना
शहर कोतवाली अंतर्गत हीरापट्टी में केंद्रीय विद्यालय मार्ग स्थित कालोनी में सोमवार को सुबह करीब सवा दस बजे घर के बाहर झाड़ू लगा रही स्वास्थ्य कर्मी की पत्नी के गले से पता पूछने के बहाने सोने की चेन व कान से सोने की बड़ी बाली को छीन कर बाइक सवार बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। घटना के समय वहां आसपास कोई मौजूद नहीं था। खास बात है कि मुख्य मार्ग से ही भाग गए।