आज़मगढ़: कुंवर सिंह उद्यान में ऑटोरिक्शा चालक समिति के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव, पुलिस प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगा उठाई आवाज
ऑटोरिक्शा चालक समिति उत्तर प्रदेश की बैठक सोमवार को कुुवर सिंह उद्यान में आयोजित हुई। संगठन के संरक्षक व चुनाव अधिकारी प्रभु नारायण प्रेमी के संरक्षण में संगठन के सभी पदाधिकारियों चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव सभा की अध्यक्षता शाहिद अहमद व संचालन विरेंद्र यादव ने किया। प्रभु नारायण प्रेमी व सदस्यों द्वारा चुनाव का प्रस्ताव रखते हुए पुरानी कमेेटी भंग की गई।