ऊन: ऊन और शामली चीनी मिल ने कर दिया पेराई सत्र 2025-26 का संपूर्ण भुगतान, थानाभवन शुगर मिल को डीएम की फटकार
Un, Shamli | Sep 28, 2026 सोमवार को DM शामली आलोक यादव ने अपने कार्यालय पर जनपद के तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। DM को अवगत कराया गया कि पेराई सत्र 2025—26 के लिए जिले की ऊन व शामली चीनी मिल किसानों को संपूर्ण भुगतान कर चुकी है, जबकि थानाभवन चीनी मिल ने 301.60 करोड़ के सापेक्ष 220.23 करोड का भुगतान ही किया है। डीएम ने रोष प्रकट करते हुए तत्काल भुगतान के निर्देश दिए।