कोंडागांव: कोंडागांव में संत सेवालाल मूर्ति विवाद थमा, बंजारा समाज और आयोजक के बीच हुआ समाधान, प्रशासनिक कार्रवाई नहीं
कोंडागांव में एक निजी कार्यक्रम के दौरान संत सेवालाल जी की मूर्ति के साथ अभद्रता किए जाने के मामले में बंजारा समाज द्वारा की गई शिकायत के बाद आज रविवार दोपहर 12 बजे समाज प्रतिनिधियों और इवेंट आयोजक मोबाइल दुकान संचालक के बीच सामूहिक बैठक आयोजित की गई।बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, बंजारा समाज के पूर्व अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।