कोंडागांव: बाड़ागांव सहित 5 पंचायतों के किसानों ने प्रशासन की अनसुनी पर विश्रामपुरी में किया चक्काजाम, मौके पर पहुंची प्रशासन
कोण्डागांव जिले बडेराजपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाड़ागांव में पिछले 3 वर्षों से संचालित धान खरीदी केंद्र बजट के अभाव में बंद करवा दिया है।जिससे नाराज 5 ग्राम पंचायत के किसान पिछले गुरुवार से ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी में शांतिपूर्ण रूप से धरना प्रदर्शन पर बैठे थे। रविवार सुबह से ही सैकड़ो की संख्या में किसानो ने विश्रामपुरी मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठे हैं.