कोंडागांव: कोण्डागांव में DMF सप्लाई घोटाले पर ACB/EOW की बड़ी कार्रवाई, व्यापारी कोणार्क जैन के घर और दुकान पर की गई रेड
कोंडागांव जिले में आज रविवार सुबह शुरू हुई ACB एवं EOW की संयुक्त टीम की कार्रवाई अब और तेज होती जा रही है। DMF सप्लाई से जुड़े कथित घोटाले की जांच के तहत स्थानीय व्यापारी कोणार्क जैन के घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई है।सुबह किए गए प्रारंभिक सर्च ऑपरेशन में टीम ने कोणार्क जैन के किराए के निवास से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।