कोंडागांव: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव में निकला यूनिटी मार्च, सांसद महेश कश्यप कार्यक्रम में शामिल हुए
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय कोण्डागांव में आज रविवार दोपहर 12 बजे से भव्य यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व बस्तर सांसद महेश कश्यप और विधायक लता उसेंडी ने किया। जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। पदयात्रा की शुरुआत चिखलपुटी के जैतखाम से...