साल्हावास: झज्जर पुलिस ने साल्हावास में कर्मचारियों को नशा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण
झज्जर पुलिस ने थाना साल्हावास के तहत बिरला कंपनी में नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर कर्मचारियों में जागरूकता अभियान चलाया। अधिकारियों ने 112 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों के इस्तेमाल की जानकारी दी और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।