ढालपुर में श्रमिक कल्याण बोर्ड के बाहर सीटू ने किया प्रदर्शन
कहा मजदूरो के लिए बहाल की जाए सुविधाएं
Kullu Times
सीटू के जिला सचिव चमन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में कई सालों से श्रमिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से सुविधा देना बंद किया गया है। पहले मजदूर को इससे कई तरह की सुविधा मिलती थी और सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें दिया जाता था। लेकिन करीब 3 सालों से श्रमिक कल्याण बोर्ड के द्वारा यह सुविधा बंद की गई है। जिससे मजदूरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सीटू प्रदेश सरकार तथा श्रमिक कल्याण बोर्ड से मांग करती है कि जल्द से जल्द यह सभी सुविधाएं बहाल की जाए।
Kullu, Kullu | Nov 16, 2026