ज्ञानपुर: गोपीगंज में महिला आयोग की सदस्य ने किया निरीक्षण, महिला कल्याण योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया
उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने गुरुवार को गोपीगंज क्षेत्र में महिला कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन और महिला उत्पीड़न रोकथाम को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने मंजू देवी के शिकायती पत्र की जांच कर एक माह में निस्तारण के निर्देश दिए। गोपपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई कार्यक्रम में 9 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की।