अशोक नगर: कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया, किसानों से समस्याएँ पूछीं और लापरवाही पर सख्त निर्देश दिए
अशोकनगर जिले में गेहूं, चना और मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी है। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए कलेक्टर साकेत मालवीय ने शुक्रवार रात 8:30 बजे मेट्रो वेयरहाउस और पांच नंबर वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने किसानों के लिए उपलब्ध छाया, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।