शिवपुरी नगर: गुरुद्वारे के पास अस्थाई टैक्सी स्टैंड से यातायात पुलिस ने तीन टेंपोट्रेक्स किए ज़ब्त, चालानी कार्रवाई की
शिवपुरी शहर में आगामी त्यौहार के चलते बढ़ते ट्रेफिक को देखते हुए यातायात व्यबस्था न बिगड़े इसके प्रयास यातायात पुलिस ने शुरू कर दिए है। यातायात पुलिस ने गुरुद्वारा चौराहे के पास सड़क पर खड़ी ट्रेवल्स से संचालित तीन टेम्पोट्रेक्स MP33ZF7153, MP33BB2070, MP33BB2045 सवारी वाहन को जप्त कर यातायात थाने ले जाया गया। जहां उन पर चालानी कार्यवाही की गई हैं।