शिवपुरी नगर: गाड़ी के पूरे पैसे देने के बावजूद भी गाड़ी मालिक ने युवक से छीनी चाबी और गाड़ी, इंद्रगढ़ निवासी महिला पहुंची SP के पास
कमलेश जाटव पत्नी सुरेश जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति ने हजारी प्रसाद दीक्षित से 14 चक्का गाड़ी खरीदी थी, जिसका भुगतान चैक के माध्यम से 22-08-2024 को कर दिया गया। एवं अब गाड़ी मालिक द्वारा उसके पति से गाड़ी की चाबी और गाड़ी छुड़ा ली। जिसके गम में उसका पति बीमार हो गया। जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। जिसको लेकर आज एसपी से मदद की गुहार लगाई है।