शिवपुरी नगर: माधव नगर में पति का दूसरी महिला से अफेयर, ससुरालियों ने महिला की मारपीट कर घर से निकाला, महिला पहुंची एसपी के पास
माधव नगर की रहने वाली महिला ने जानकारी देते हुए बताया की उसके पति का दूसरी महिला से अफेयर है, एवं उससे ससुरालियों द्वारा दहेज की मांग की जाती है। जिसको लेकर आज गुरुवार की दोपहर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकल दिया। जिसके बाद महिला 4 बजे एसपी ऑफिस पहुंची। जहां उसने ससुरालियों पर कार्यवाही की मांग की है।