शिवपुरी नगर: पिपरसमा मंडी में निरीक्षण के दौरान गैर-हाजिर मिले मंडी सचिव सहित 11 कर्मचारियों का एसडीएम ने काटा एक दिन का वेतन
शिवपुरी एसडीएम उमेश कौरव ने पिपरसमा मंडी में डाक बंद होने की सूचना मिलते ही मंडी का निरीक्षण किया गया था। यहां व्यापारियों ने मंडी कर्मचारियों की अनुपस्थित रहने की शिकायत दर्ज कराई थी। SDM को भी निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव सहित 11कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे।सचिव सहित मंडी कर्मचारियों की इस लापरवाही पर एसडीएम ने मंडी सचिव सहित 11कर्मचारियों पर कार्यवाही की है।