शिवपुरी नगर: यातायात पुलिस ने माधव चौक पर बाइक और ऑटो चालकों पर की चालानी कार्रवाई, कुल 9 लोगों पर लगाया जुर्माना
आज गुरुवार की दोपहर 3 बजे से यातायात पुलिस द्वारा शहर के माधव चौक स्थल पर दो पहिया वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना नम्बर प्लेट, और तीन सवारी सहित ऑटो चालाक जो यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे है एवं बिना वर्दी पहने ऑटो चला रहे हैं ऐसे कुल 9 लोगों पर शाम 5 बजे तक यातायात पुलिस के द्वारा चालानी कार्रवाई की गई है। एवं 1 दर्जन के करीब लोगों को समझाइश दी गई है।