आबू रोड: आबूरोड के तलवारों का नाका में वर्षों पुरानी कम वोल्टेज की समस्या का समाधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष के प्रयासों से लगी
आबूरोड। जोधपुर डिस्कॉम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत गणका के तलवारों का नाका की निचली फली में वर्षों से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। लंबे समय से बिजली की कम वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किए