कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति और महिला आत्मनिर्भरता की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। रजगामार की ‘जय माता दी’ स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हुनर और रचनात्मकता से तिरंगा थीम पर आकर्षक उत्पाद तैयार कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
13 महिलाओं के इस समूह द्वारा तिरंगा थीम वाले कॉफी मग, टी-शर्ट, मैजिक मिरर, मैजिक मग सहित कई आकर्षक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इन उत्पादों में महिलाओं की मेहनत, हुनर और देशभक्ति की भावना साफ नजर आती है।
महिलाओं के हुनर और उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत स्टॉल पर पहुंचे। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनके कार्य और उत्पादों की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वयं उत्पाद खरीदकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया और उनके प्रयासों की सराहना की।
स्व-सहायता समूह की महिलाओं का यह प्रयास केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नारी शक्ति, आत्म
Korba, Korba | Aug 11, 2026