लालबर्रा: विधायक पर उपेक्षा और प्रताड़ना का आरोप, किसान कांग्रेस लालबर्रा ब्लॉक अध्यक्ष का त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल
बालाघाट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र ठाकरे ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ सामूहिक त्याग पत्र दे दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया यह इस्तीफा वर्तमान में राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान को भेज