दशहरा पर्व,2026 के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर पकरीबरावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।
आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर,श्री अमित अनुराग की अध्यक्षता में पकरीबरावां थाना परिसर में आगामी दशहरा पर्व, 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं पर्व की तैयारियों के संबंध में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा शांति समिति के सदस्यों से पर्व के दौरान आपसी सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। साथ ही, किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक अथवा भ्रामक सूचना के प्रसार से बचने एवं ऐसी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को सूचित करने का अनुरोध किया गया।
पूजा समितियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने, जुलूस एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी का पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को देने का निर्देश भी दिया गया।
पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पर्व के दौरान प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने का आश्वासन दिया।
बैठक में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी,पकरीबरावां,अंचल निरीक्षक, पकरीबरावां, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पकरीबरावां, अंचल अधिकारी, पकरीबरावां, थानाध्यक्ष, पकरीबरावां सहित शांति समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 9, 2026