रीठी थाना में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा, थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने किया ध्वजारोहण
कटनी जिले के रीठी थाना परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने अनुशासन और एकजुटता के साथ सहभागिता निभाई