मधेपुरा: बैरवा में नशे के खिलाफ बच्चों की प्रभातफेरी, गांव को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प
मधेपुरा के मिठाही पंचायत के बैरवा गांव में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गई। स्कूल के बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर गांव का भ्रमण किया और नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने नशा छोड़ो, परिवार से रिश्ता जोड़ो जैसे नारे लगाए। जनप्रतिनिधियों ने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।