पचरुखी: पचरुखी थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
पचरुखी थाना परिसर में सोमवार की संध्या चार बजे सरस्वती पूजा और शबेबरात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में सरस्वती पूजा और शबेबरात को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।