उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शुक्रवार की संध्या 4,2 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तेतराहट थाना क्षेत्र से स्थानीय एक शराब कारोबारी को चार लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तथा सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र से तीन ,कजरा थाना क्षेत्र से एक तथा बड़हिया थाना क्षेत्र से तीन लोगों को शराब सेवन मामले में गिरफ्तार किया गया।