करगहर: करगहर सीएचसी में मरीजों का हंगामा, घंटों तक ठप रहा इलाज, लैपटॉप में नेटवर्क न होने के कारण हुई समस्या
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घंटों तक मरीजों का इलाज शुरू नहीं हो सका। इलाज में देरी से नाराज मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और व्यवस्था के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। मरीजों का आरोप था कि वे सुबह से ही इलाज के लिए लाइन में खड़े थे, लेकिन काफी देर तक किसी प्रकार की चिकित्सीय प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।