बुदनी: नगर के एकलव्य आवासीय विद्यालय का NESTS कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण
Budni, Sehore | Aug 6, 2025 NESTS कमिश्नर अजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार मिश्रा सहित सभी स्टाफ द्वारा उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने विद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कक्षाओं का भ्रमण कर बच्चों से संवाद किया। छात्रों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनका समाधान किया।